Andhra Pradesh 33% Women Reservation: 33% महिला आरक्षण पर आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू(CM Chandrababu Naidu) की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी ने बड़ा फैसला लिया है। टीडीपी ने पार्टी के अंदर 33% महिला आरक्षण लागू कर दिया है। इसके तहत आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी और एनडीए अलायंस की पार्टी TDP ने कहा कि भले ही महिला आरक्षण बिल देश में लागू नहीं हो पाया। पार्टी ने 33% महिला आरक्षण को राज्य में लागू कर दिया है।
टीडीपी के कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने महिला आरक्षम पर कहा कि विपक्षी दलों ने संसद सत्रों के दौरान महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया था। इसके कारण महिलाओं की महत्वाकांक्षी मांग पूरी नहीं हो पाई। हालांकि बावजूद इसके तेलुगु देशम पार्टी ने विधेयक के बावजूद महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
लोकेश ने टीडीपी के महानाडु कॉन्क्लेव में ऐतिहासिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि यह वादा सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य के लिए एक जिम्मेदारी और वादा है। हमें और ज्यादा महिला विधायक-सांसद, ज्यादा महिला लीडर और ज्यादा महिला पॉलिसी मेकर्स की जरूरत हैय़ महिलाएं TDP के भविष्य को लीड करने में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी. यह हमारा संकल्प, हमारी ज़िम्मेदारी और हमारा कमिटमेंट है।
TDP के फाउंडर एनटी रामा राव और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को महिला सशक्तिकरण में आगे रहने वाले बताते हुए, लोकेश ने याद दिलाया कि NTR ने महिलाओं के लिए प्रॉपर्टी के बराबर अधिकार, लोकल बॉडीज़ में रिज़र्वेशन शुरू किया था। महिलाओं के लिए पद्मावती यूनिवर्सिटी बनाई थी। उन्होंने कहा कि नायडू ने बाद में शिक्षा और रोज़गार में 33% रिजर्वेशन, DWCRA ग्रुप्स और दीपम स्कीम जैसी वेलफेयर पहलों के ज़रिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ाया।
महिलाओं को गवर्नेंस में फैसले लेने चाहिए
उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति का अगला दौर महिला लीडरशिप का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। टीडीपी नेता ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ वेलफेयर स्कीम का फायदा उठाने वाला नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें गवर्नेंस और पॉलिटिक्स में फ़ैसले लेने वाले के तौर पर उभरना चाहिए।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

