ब्रिटेन में एक दशक में सातवें पीएम के रूप में एंडी बर्नहम अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम को पार्टी के अंदर हुए नेतृत्व चुनाव में भारी समर्थन मिला. लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता और मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम सोमवार को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे. कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद एंडी बर्नहम के प्रधानमंत्री बनने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थी.
सांसदों, ट्रेड यूनियनों और पार्टी की अन्य ब्रांच का भारी समर्थन मिला. इससे वह कीर स्टारमर की जगह लेने वाले एक मात्र कैंडिडेट साबित हुए हैं.
ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि एंडी बर्नहम को पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है. बर्नहैम मौजूदा प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की जगह लेंगे. स्टार्मर ने पिछले महीने लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ के नाम से मशहूर बर्नहम को देश को स्थिरता देने की बड़ी चुनौती का सामना करना होगा.
अब सोमवार को किंग चार्ल्स III उनसे सरकार बनाने और देश का 59वां प्रधानमंत्री बनने के लिए कहेंगे. इस औपचारिक प्रक्रिया के बाद वह ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री बन जाएंगे और 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचकर अपना पहला संबोधन देंगे.
बर्नहैम ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर रह चुके हैं. उन्हें सांसदों, ट्रेड यूनियनों और पार्टी की अन्य ब्रांच का भारी समर्थन मिला है. बर्नहम पहली बार 2001 में सांसद चुने गए थे.
ब्रिटेन की संसदीय व्यवस्था के तहत सत्तारूढ़ दल का नया नेता ही सीधे प्रधानमंत्री बन जाता है. अगर कार्यकाल के बीच पार्टी अपना नेता बदल देती है, तो नया नेता बिना आम चुनाव कराए सीधे प्रधानमंत्री बन सकता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

