Anil Chauhan New Revelation on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर नया खुलासा हुआ है। पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान (Anil Chauhan) ने ऑपरेशन सिंदूर पर नया और सनसनीखेज खुलासा किया है। सेवानिवृत्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस (CDS) जनरल अनिल चौहान ने एक कार्यक्रम में कहा कि सीजफायर के लिए पाकिस्तान (Pakistan) गिड़गिड़ा रहा था लेकिन हमने उन्हें इंतजार करवाया। ये भारत (India) की बढ़ती ताकत का उदाहरण है।

रिटायर्ड CDS जनरल अनिल चौहान ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 10 मई 2025 को पाकिस्तान ने सुबह युद्धविराम मांगा, लेकिन भारत ने जानबूझकर दोपहर तक इंतजार कराया क्योंकि कार्रवाई बाकी थी। भारतीय सेना को निर्णायक जीत हासिल करना था।जनरल चौहान का यह खुलासा ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति को समझने का महत्वपूर्ण मौका देता है।

बता दें कि इस ऑपरेशन की शुरुआत 7 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुई थी, जिसमें 25 हिंदू पर्यटक समेत 265 लोगों की हत्य़ा कर दी गई थी। भारत ने पहले चरण में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने जवाब में ड्रोन और मिसाइलें दागीं, लेकिन ज्यादातर को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने बेकार कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर वार शुरू किए थे।

भारत की कार्रवाई शुरू होने के 8 घंटे के अंदर घुटनों पर आ गया था पाकिस्तान

जनरल चौहान के अनुसार, 9 मई की रात से 10 मई दोपहर तक भारत ने पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों और एयरबेस पर कई लहरों में हमले किए। इनमें हैंगर, रडार साइट्स और कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हुए। नूर खान (रावलपिंडी), रहीम यार खान और भोलारी जैसे ठिकानों को इतना नुकसान हुआ कि उनकी आज भी मरम्मत हो रही है। पाकिस्तान को एहसास हो गया था कि अगर संघर्ष जारी रहा तो नुकसान और तेज तथा गहरा होगा। उसने आठ घंटे के अंदर सुबह 9.30 बजे फोन कर युद्धविराम की पेशकश की। हालांकि युद्धविराम की पेशकश आने के बावजूद भारत ने उसे तुरंत स्वीकार नहीं किया। जनरल चौहान ने कहा कि दोपहर तक इंतजार इसलिए किया गया ताकि जीत और अधिक निर्णायक हो सके।

भारतीय सेना ने सुबह 10 बजे और फिर दोपहर 1 बजे नई लहर के हमले किए। इसके बाद ही संघर्ष विराम पर सहमति बनी। उन्होंने जोर दिया कि भारत का उद्देश्य साफ संदेश देना था कि पाकिस्तान का कोई भी सैन्य प्रतिष्ठान भारतीय बलों की पहुंच से बाहर नहीं है। जनरल चौहान ने एक अहम बात रेखांकित की। पाकिस्तान की कोशिश थी कि वह भारत की तरह गहराई में और तेज हमले कर सके। लेकिन भारत ने पहले ही कई रडार नष्ट कर दिए थे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m