Ankita Bhandari case: उत्तराखंड पुलिस ने BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़ी कथित फोन कॉल बातचीत से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के बीच हुई फोन कॉल बातचीत में BJP के सीनियर लीडर दुष्यंत गौतम का नाम लिया गया था। इसी बातचीत को लेकर दुष्यंत गौतम की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी।
READ MORE: बैरागीवाला गांव की घटना पर बोले धामी, कहा- आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वालों को बख्शेंगे नहीं
उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्डिंग, बातचीत के संदर्भ और आरोपों की जांच आगे बढ़ा रही है।
BJP के बड़े नेताओं के नामों का जिक्र
मामला इसलिए संवेदनशील है क्योंकि यह अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे चर्चित केस से जुड़े संदर्भ में सामने आया है और इसमें BJP के बड़े नेताओं के नामों का जिक्र भी हो रहा है।
READ MORE: विकासनगर में 2 समुदायों के बीच हिंसक झड़प, हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
पुलिस ने बताया कि सुरेश राठौर से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और अदालत के निर्देशों के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरे बचे हुए मुकदमे में भी राठौर को जल्द ही कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।

