देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच पुराना विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और उपद्रवियों ने कुछ घरों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक हिंदू युवक की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है। इस घटना से नाराज लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया।
घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए न्याय और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी (PAC) के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक और जिलाधिकारी सहित आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है।
READ MORE: प्यार, धोखा और मर्डर: बिजनौर में तलाकशुदा नर्स की गला घोंटकर हत्या, शादी की जिद बनी मौत की वजह
25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। . स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद मामला बढ़ता चला गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प हो गई। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

