हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर ग्रामीण के बड़गोंदा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करा दी। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी पिछले करीब एक साल से पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी। जब पति उसे वापस घर ले जाने पहुंचा तो विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी ने लोहे की टॉमी से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर ही पति की मौत हो गई।
READ MORE: विवाहिता ने जहर खाकर दी जान: इलाज के दौरान तोड़ा दम, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस के अनुसार मृतक राजू बामनिया (46) मूल रूप से धार जिले का रहने वाला था और वर्तमान में खरगोन जिले के मंडलेश्वर क्षेत्र में रहता था। उसकी पत्नी आरती पिछले करीब एक साल से उसे छोड़कर अपने प्रेमी संतोष चौहान (26) के साथ रह रही थी। दोनों पिछले तीन महीने से बड़गोंदा थाना क्षेत्र की निर्गुण कॉलोनी, आशापुरा में टापरी बनाकर मजदूरी कर रहे थे।
पत्नी को घर ले जाने पहुंचा था पति, वहीं बन गई मौत की पटकथा
पुलिस जांच में सामने आया कि 15 जुलाई को राजू अपनी पत्नी आरती को वापस अपने साथ ले जाने पहुंचा था। लेकिन आरती ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और प्रेमी संतोष के साथ रहने की बात कही। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान संतोष चौहान बीच में आया और उसने लोहे की टॉमी से राजू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हत्या के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
हत्या की सूचना मिलते ही बड़गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रेम प्रसंग और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो अलग-अलग टीमों का गठन किया और कुछ ही समय में आरोपी आरती और उसके प्रेमी संतोष चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की टॉमी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस की जांच में खुलासा
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और पत्नी को वापस ले जाने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या संबंधी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


