रामनगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा, NDPS Act के तहत मामला दर्ज

करनाल, 5 सितंबर 2026। जिला पुलिस करनाल की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने थाना रामनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 840 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक राजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम थाना रामनगर, करनाल के पास दोनों आरोपियों को काबू किया।

पुलिस के अनुसार, नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 840 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ चन्नी पुत्र हजूर सिंह, निवासी रणजीत नगर गोंदर, थाना निसिंग, जिला करनाल और रणजीत सिंह उर्फ कालू पुत्र निशान सिंह, निवासी डेरा गोंदर रोड, निसिंग, थाना निसिंग, जिला करनाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रामनगर, करनाल में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान अफीम की सप्लाई के स्रोत, नशे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m