न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर (बिजुरी)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन परिसर में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। स्टेशन के मुख्य द्वार पर काम कर रहे मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: इश्क में मिला धोखा! प्रेमिका के बुलावे पर गए युवक की पत्थरों से कुचलकर खौफनाक हत्या, जंगल से मिली सड़ी गली लाश

घरेलू LPG सिलेंडरों से वेल्डिंग; खुले तारों से हादसे का डर

हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य के दौरान वेल्डिंग के लिए कमर्शियल सिलेंडर की जगह अवैध रूप से घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो किसी भी वक्त बड़े विस्फोट का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं, वेल्डिंग मशीन को चलाने के लिए लिया गया विद्युत कनेक्शन भी पूरी तरह से खुला और बदहाल स्थिति में छोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: लोको पायलटों का आंदोलनः परिवार सहित अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, 9 दिन बाद भी नहीं हुई सुनवाई

यात्रियों की जान खतरे में; मौन साधे बैठा रेलवे प्रशासन

स्टेशन पर रोज हजारों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा की जा रही इस खुलेआम लापरवाही पर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से मौन साधे बैठा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई और कोई अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार आखिरकार कौन होगा?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m