इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ इश्क का खेल एक खौफनाक साजिश में बदल गया। बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेरा अंतर्गत लोहरहाई के घने जंगलों में 22 वर्षीय संदीप गोंड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 8 सितंबर की रात संदीप अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने गया था, लेकिन उसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटा।
यह भी पढ़ें: मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा: मगरखेड़ी में ट्रक ने बाइक को रौंदा, युवती की मौके पर दर्दनाक मौत; युवक गंभीर घायल
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को भारी-भरकम चट्टानों के नीचे दबा दिया। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लगातार मोबाइल लोकेशन देने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। आखिरकार परिजनों ने खुद जंगल में जाकर संदीप का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।
यह भी पढ़ें: ‘कल हटाते तो अभी हटा दो, ऐसा SDO नहीं बनना मुझे…’, फोन पर सीनियर अफसर से भिड़े एसडीओ , Video वायरल
घटना के बाद से इलाके में भारी जनाक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए पन्ना जिला अस्पताल भेजा गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

