न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खंडरनुमा मकान से एक युवती की सड़ी गली लाश मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दोपहर में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और स्थल का मुआयना कर पास पड़े एक पर्स की जांच पड़ताल की। जिसमें एक कागज की पर्ची पर काजल पूरी नाम लिखा मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों से लड़की के संबंध में पूछताछ की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर, फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव की जांच पड़ताल कराई। फॉरेंसिक टीम ने शव को कई दिन पुराना होना बताया है।
यह पूरा मामला जैतहरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, खेत मालिक रामखेलावन राठौर रोजाना की तरह अपने खेत पर पहुंचे थे। जहां सुने पड़े मकान में लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया करते शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी के पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया है। एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी ने बताया कि खेत मालिक रिटायर्ड फौजी रामखेलावन राठौर अपने खेत गए हुए थे। जहां उनके ही खेत में बने पुराने खंडहरनुमा मकान से दुर्गंध महसूस हुई, पास जाकर देखने पर शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें: शादी के लिए युवती का अपहरण मामलाः वाहन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने सभी को भेजा जेल
इसके बाद वह गांव लौटे और ग्रामीणों को जानकारी दी। वहीं पुलिस ने बताया कि काजल पुरी पिता सुक्खीराम पनिका ग्राम लपटा से 17 फरवरी से लापता है। गुमशुदी की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित परिजनों को पुलिस ने शव पहचान के लिए बुलाया है। परिजनों के पहचान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य तथ्यों पर जानकारी जुटा रही है। आखिरकार क्षतिग्रस्त मकान में यह लाश पहुंची कैसे ? यह भी जांच का विषय है, जिस दौरान अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस दौरान क्या कोई भी वहां पर इन्हें आते जाता नहीं देखा ? या फिर लाश खुद वहां पहुंची या उसे वहां लाकर जलाया गया ? लापता लाश की इस पहेली की भी जांच पुलिस को करना अभी बाकी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

