न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मवेशियों में फैली एक रहस्यमयी बीमारी से बीते दो दिनों में 10 से 12 मवेशियों की मौत हो गई है। अचानक हुई इन मौतों से दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बीमार मवेशियों में लार गिरना, पेट फूलना, सांस फूलना जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं और कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो जा रही है। बीमारी के तेजी से फैलने के कारण एहतियातन मवेशियों को बांधकर रखना शुरू कर दिया गया है।
यह पूरा मामला कोतमा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत दूल्ही बांध के मुसवा झोरखी गांव का है। मामले की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की चलित टीम मौके पर पहुंची और बीमार व स्वस्थ मवेशियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच शुरू की। साथ ही एहतियातन टीकाकरण का कार्य भी किया जा रहा है। बिजुरी के पशु चिकित्सक डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि बीमारी की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: खेत में बिछे तार ने ले ली दो बाघों की जान: बैक टू बैक बाघ–बाघिन की मौत, शहडोल में वन्यजीव की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले ही निगवानी के पशु चिकित्सक डॉ. पांडे को बीमारी की सूचना देकर टीकाकरण की मांग की थी, लेकिन ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से समय पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी लापरवाही के चलते दो दिनों में 12 मवेशियों की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी कलेक्टर को दिए जाने के बाद पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आया और टीम गांव पहुंची। फिलहाल बीमारी के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


