जालंधर. पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व विभाग) अनुराग वर्मा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोहाली के सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में समन जारी किया था। इस वजह से उन्हें सोमवार को जालंधर स्थित ED के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश दिए गए थे. लेकिन अनुराग वर्मा आज ED के सामने पेश नहीं हुए अब उन्हें दोबारा समन जारी किया गया है.
खबर है कि ED मोहाली के सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है. पता चला है कि इस विभाग में कई तरह की गड़बड़ी पाई गई है. ED जिस समय अवधि की गतिविधियों की जांच की जा रही है, उस दौरान अनुराग वर्मा हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के प्रमुख पद पर तैनात थे. मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों को लेकर उनसे पूछताछ की जानी थी, लेकिन निर्धारित तारीख पर पेश हुए.
अतिरिक्त समय मांगा था अनुराग ने
अब 9 सितंबर को ED दफ्तर पहुंचने के निर्देश
अनुराग वर्मा को अब 9 सितंबर को जालंधर स्थित ED के जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. इससे पहले भी ED ने उन्हें 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उस समय भी वह पेश नहीं हो सके थे. अनुराग वर्मा ने ED से अतिरिक्त समय मांगा था. उन्होंने जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए और समय की जरूरत बताई थी. इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए नई तारीख दी थी.
- वोटर लिस्ट में धांधली पर फूटा गुस्सा, मोदी-शाह और CEC का पुतला फूंक INDIA गठबंधन ने दी खुली चेतावनी!
- VinFast India ने 15 राज्यों में 50 से ज़्यादा मोटरसाइकिल डीलरों के साथ LOI पर किए साइन
- 15 अक्टूबर को होगी Red Magic 12 Pro+ की एंट्री! 8400mAh बैटरी, 120W चार्जिंग और बिना नॉच वाली फुल-स्क्रीन
- ‘2028 में फिर वोट चोरी की तैयारी’: BJP और EC पर सिंघार का हमला, बोले- ’13 करोड़ वोटों का हिसाब दें ज्ञानेश कुमार’
- हरियाणा में अब मनचलों की खैर नहीं! रेवाड़ी में पिंक राइडर्स संभालेंगी महिलाओं की सुरक्षा, हर जगह रहेगी नजर

