मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पाकिस्तान से बढ़ते रिश्तों पर देश में विरोध शुरू हो गया है. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पाकिस्तान का दौरा किया है. जो किसी मालदीवियन राष्ट्रपति की 11 सालों में यह पहली पाकिस्तान यात्रा है. मुइज्जू 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, रक्षा और समुद्री सुरक्षा समेत 20 समझौते हुए.
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को यह चेतावनी दी है.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पाकिस्तान यात्रा से देश में सियासी घमासान छिड़ गया है. इसे लेकर पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने चेतावनी दी है कि अगर भारत को अपनी सुरक्षा पर खतरा लगा, तो मालदीव को इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं.
मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के अध्यक्ष नशीद ने मुइज्जू पर आरोप लगाया कि वे मालदीव को भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव में लापरवाही से घसीट रहे हैं. उन्होंने 25 अक्टूबर को अड्डू सिटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुइज्जू के पाकिस्तान दौरे की आलोचना की.
उन्होंने आगे कहा कि मुइज्जू ने भारत-पाकिस्तान के लंबे समय से चले आ रहे तनाव को नजरअंदाज किया और मालदीव को दोनों देशों के विवाद के बीच ला खड़ा किया
MDP के अध्यक्ष नशीद ने मुइज्जू पर आरोप लगाते हुए कहा, “छोटे देशों, खासकर मालदीव के सामने कई गंभीर जोखिम हैं. इसके बावजूद, राष्ट्रपति मुइज्जू ने बिना ठीक से सोचे-समझे पाकिस्तान का दौरा किया और एक बार फिर मालदीव को भारत और पाकिस्तान के बीच के विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया.”
उन्होंने आगे कहा कि भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा. विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाया है कि क्या मुइज्जू देश की सुरक्षा और भारत के साथ लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को खतरे में डाल रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

