राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। दुनिया के कई देशों के बीच (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध और उसके विपरीत असर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों से पेट्रोल -डीजल बचाने की अपील की है। उन्होंने गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा की अपील की है। उनके अपील का उनकी ही पार्टी के नेताओं पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
‘गब्बर इज बैक’ जैसी हकीकत: अपोलो अस्पताल ने बिना बीमारी के बना दिया हजारों का बिल किया,
घंटों जाम में फंसे रहे
इसकी कड़ी में मध्यप्रदेश में पदभार लेने सैकड़ों गाड़ियों से पाठ्य पुस्तक निगम के चेयरमैन पहुंचे। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ निगम अध्यक्ष पहुंचे। पदभार ग्रहण के दौरान राजधानी भोपाल में गाड़ियों के काफिले के कारण जाम लग गया। लोगों को आवागमन में परेशानी हुई और घंटों जाम में फंसे रहे।
MP Weather Update: एमपी में आसमान से बरसेगी आग, चपेट में आएंगे 49 जिले, हीटवेव का अलर्ट जारी
उज्जैन से भोपाल तक बड़ा काफिला निकला
दरअसल पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर ने उज्जैन से भोपाल तक बड़ा काफिला निकाला। इस दौरान कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोग अलग से परेशान हुए। भोपाल में बोर्ड ऑफिस से अरेरा हिल्स तक ट्रैफिक प्रभावित हुआ। बता दें कि पीएम मोदी ने संयम की अपील की थी। डीजल-पेट्रोल का सीमित उपयोग करने को कहा था।

