Punjab Desk, चंडीगढ़. भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाने के लिए पंजाब में जिला प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। यह फैसला संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है।
जनकारी के अनुसार अमृतसर रूरल के प्रभारी अश्वनी सेखरी और सह-प्रभारी एस. अजयबीरपाल सिंह रंधावा, अमृतसर रूरल-II के प्रभारी एस. रणजीत सिंह खोजेवाल व सह-प्रभारी मानव तनेजा, अमृतसर अर्बन के प्रभारी राकेश राठौर और सह-प्रभारी अनिल वासुदेवा, बरनाला के प्रभारी निपुण शर्मा तथा सह-प्रभारी एस. ओंकार सिंह सिद्धू, बटाला के प्रभारी एस. रविकरण सिंह काहलों और सह-प्रभारी विजय शर्मा (पटियाला), बठिंडा रूरल के प्रभारी सुरजीत जयानी तथा सह-प्रभारी राजेश पथेला, बठिंडा अर्बन के प्रभारी एस. मनजीत सिंह राय और सह-प्रभारी वंदना सांगवाल, फरीदकोट की प्रभारी मोना जायसवाल तथा सह-प्रभारी सुबोध वर्मा, फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी केडी भंडारी, फाजिल्का के प्रभारी सतीश और सह-प्रभारी देवेंद्र बजाज को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह फिरोजपुर के प्रभारी जीवन गुप्ता व सह-प्रभारी विजय शर्मा (मोगा), गुरदासपुर के प्रभारी हरविंदर सिंह संधू और सह-प्रभारी एस. हरजिंदर सिंह ठेकेदार, होशियारपुर के प्रभारी सुशील शर्मा और सह-प्रभारी एस. गुरप्रताप सिंह टिक्का, होशियारपुर रूरल के प्रभारी राकेश शर्मा, जगराओं के प्रभारी अनिल सचर और सह-प्रभारी एस. रणजीत सिंह पंवार, जालंधर रूरल (उत्तर) के प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल, जालंधर रूरल (दक्षिण) की प्रभारी करमजीत कौर चौधरी तथा सह-प्रभारी अजय कौशल सेतू, जालंधर अर्बन के प्रभारी सूरज भारद्वाज और सह-प्रभारी एस. हरजीत सिंह संधू, कपूरथला के प्रभारी एस. मनजीत सिंह माना तथा सह-प्रभारी मीनु सेठी को नियुक्त किया गया है। अनुमान है कि इन नियुक्तियों के साथ अब पार्टी जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


