Araria News: बिहार के अररिया में कल सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र स्थित बकरा नदी में मिट्टी निकालने के दौरान 3 बच्चियां डूब गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची, जिसने रेस्कयू ऑपरेशन चलाकर बच्चियों के शवों को बाहर निकाला।

गहरे पानी में चले जाने से हादसा

मृतक बच्चियों की पहचान उदा गांव निवासी 12 वर्षीय नजदा परवीन, 13 वर्षीय रौफत और 13 वर्षीय ऐनाज के रूप में हुई है, जो चीरह पंचायत के वार्ड संख्या 4 की है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चियां कल सोमवार को उदा घाट के पास बकरा नदी से मिट्टी निकालने के लिए गई हुईं थी। इस दौरान वह गहरे पानी में चल गईं और डूब गईं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद नदी के आसपास मौजूद लोगों ने बच्चियों को डूबता देख शोर मचाना शुरू किया। हालांकि, जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीन बच्चियों के पानी में डूबने की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

तीन बच्चियों के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस और NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों और विशेष उपकरणों की मदद से नदी के गहरे पानी में बच्चियों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक बच्ची का शव बरामद हो चुका है। वहीं, दो बच्चियों की तलाश अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें- ‘खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रहा NDA’, MLC चुनाव पर PK का बड़ा बयान, तेजस्वी के लिए कही ये बात