परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास विकासखंड के संकुल केंद्र अटलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरखेड़ा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में छोटी-छोटी छात्राओं से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिन हाथों में स्कूल में किताबें होनी चाहिए वहां बच्चियों से झाड़ू लगवाया जा रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पढ़ाई का स्तर क्या होगा।
READ MORE: जमीन के टुकड़े के लिए रिश्तों का कत्ल: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से किया हमला
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्राओं से कक्षाओं की साफ-सफाई कराई जा रही थी।। ग्रामीणों ने इस दौरान वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि यहां बताना होगा कि जिले के अधिकतर सरकारी प्राथमिक स्कूल में भृत्य न होने के कारण टीचर बच्चों से क्लास की सफाई करा लेते हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग बदरवास बीआरसी ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
READ MORE: युवती का अपहरण कर बनाया बंधक, 3 दिन तक किया दुष्कर्म, पुलिस के एक्टिव होते ही थाने के पास छोड़ा
बड़ा सवाल यह है कि बच्चों से स्कूल की साफ़-सफाई कराना कहां तक जायज है? जब स्कूल में भृत्य नहीं हैं, तो जिम्मेदार विभाग को सफाई के लिए इसकी व्यवस्था करना चाहिए, न की छोटी बच्चियों से इस तरह पढ़ाई की जगह सफाई करवानी चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद अब देखना गौरतलब होगा कि शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


