पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन के विवाद ने दो सगे भाइयों को आमने-सामने ला खड़ा किया और बात खून तक पहुंच गई। गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
READ MORE: ‘पंचायत’ का फुलेरा नहीं… मौत की टंकी! इंदौर की जर्जर टंकी पर रीलबाजों का कब्जा”
घटना नैनपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देल्हा की है। मृतक की पहचान शिव दयाल जघेला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों से दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने धारदार हथियार हमला कर दिया बड़े भाई ने पहले शिव दयाल पर कुल्हाड़ी से हमला किया। बीच-बचाव करने आई पत्नी आशा बाई पर भी वार कर दिया। खून से लथपथ दोनों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल नैनपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शिव दयाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशा बाई का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
READ MORE: सरकार के फैसले पर बढ़ेगी सियासी गर्मी: मंडी शुल्क बढ़ाने पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 31 जुलाई को प्रदेशभर में होगा विरोध
सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद ही हत्या की वजह है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एक जमीन के टुकड़े ने एक घर उजाड़ दिया और गांव को मातम में डुबो दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


