भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर लेह इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में भारतीय सेना के 3 अधिकारी बाल-बाल बच गए. हालांकि, हेलीकॉप्टर चला रहे लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी इस हादसे में घायल हुए हैं. उनके साथ बैठे 3 इन्फैंटरी डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल सचिन मेहता भी घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद जवानों की तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो पहाड़ों पर बैठे हैं और विक्ट्री का साइन बनाए हुए हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया में इस वक्त जमकर वायरल हो रही है.

सेना ने दिए जांच के आदेश
फोटो में साफ दिख रहा है जवान खतरनाक इलाके में जमीन पर लेटे हुए हैं. तीनों जवान इस हादसे में करिश्माई तरीके से बच गए. जब सभी जवान जमीन पर थे तो मेजर जनरल मेहता ने अपने मोबाइल से सेल्फी ली तो दूर खड़े जवान ने उन्हें विक्ट्री साइन दिखाया. पास में ही चीता हेलीकॉप्टर का मलबा दिख रहा है. वहीं दूर-दूर तीनों जवान दिख रहे हैं. फिलहाल सेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं चीता हेलीकॉप्टर
1970 के दशक से भारतीय सेना में सेवा दे रहे चीता हेलीकॉप्टर हाल ही में कई दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं. इनका इस्तेमाल 1984 में सियाचिन ग्लेशियर में पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन मेघदूत’ में भी हुआ था. सेना अब चरणबद्ध तरीके से इन हेलीकॉप्टरों को सेवा से हटाने का काम कर रही है. इनकी जगह नौसेना के यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों को शामिल किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में कई साल लग सकते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

