चीन के शांक्सी प्रांत की एक कोयला खदान में गैस विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया. अब तक 8 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं. हादसे के वक्त खदान में 247 मजदूर काम कर रहे थे. जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर खतरनाक सीमा से ऊपर बताया गया है. हादसे के बाद बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित शांक्सी प्रांत की एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं.

चीन में एक बार फिर कोयला खदान मौत का जाल बन गई. उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत की लिउशेन्यू कोयला खदान में गैस विस्फोट इतना भयानक था कि कई मजदूर जमीन के नीचे फंस गए. अब तक 82 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे के वक्त 247 मजदूर थे जमीन के नीचे. चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार शाम 7:29 बजे हुआ. रातभर चले बचाव अभियान में शनिवार सुबह तक 201 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 38 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, हादसे के बाद खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर बेहद खतरनाक पाया गया. यह गैस बेहद जहरीली होती है और बिना गंध के तेजी से लोगों की जान ले सकती है.

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर खतरनाक लिमिट से ऊपर चला गया था. कार्बन मोनोऑक्साइड एक बेहद जहरीली और बिना गंध वाली गैस होती है, जिसे लोग आसानी से पहचान नहीं पाते. अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो यह दम घुटने, बेहोशी और मौत तक की वजह बन सकती है. 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन में हरसंभव कोशिश करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस हादसे से सबक लिया जाए और कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जाए ताकि भविष्य में ऐसे बड़े हादसे रोके जा सकें.

फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती रिपोर्ट में गैस रिसाव और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है.

शांक्सी प्रांत चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादन केंद्र माना जाता है. यह चीन के गरीब इलाकों में भी गिना जाता है, लेकिन देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा यहीं से निकलता है. चीन दुनिया में सबसे ज्यादा कोयला इस्तेमाल करने वाला देश है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m