नासिक पुलिस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की नासिक यूनिट से जुड़े यौन उत्पीड़न मतांतरण मामले में आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को 1,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट नासिक रोड के सेशंस जज केदार जोशी की विशेष अदालत में दाखिल दी गई है। आरोपितों के खिलाफ कुल नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से फिलहाल सिर्फ एक मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। मामले में जबरन धर्म परिवर्तन के सबूत मिले हैं।

नासिक पुलिस ने टीसीएस से जुड़े यौन उत्पीड़न और मतांतरण मामले में 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें जबरन मतांतरण के सबूत मिले हैं।

टीसीएस नासिक केस में महाराष्ट्र SIT ने 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट नासिक रोड के सेशंस जज केदार जोशी की विशेष अदालत में दाखिल दी गई है। यह चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज TCS के पहले यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले से जुड़ी जांच की चार्जशीट है।

अब तक की जांच के आधार पर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 61(2) [आपराधिक साजिश में शामिल होना], 64 (बलात्कार), 68 (अधिकार प्राप्त व्यक्ति द्वारा यौन संबंध बनाना), 69 (धोखे से या शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाना), 75 (यौन उत्पीड़न), 46 (उकसाना), 299 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करना), 238 (अपराध के सबूत मिटाना, या अपराधी को बचाने के लिए झूठी जानकारी देना), 249 (अपराधी को पनाह देना), और 3(5) [सामान्य इरादा] के तहत आरोप लगाए हैं।

अन्य बातों के अलावा, आरोप पत्र में पीड़ित और आरोपी के बीच हुई वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और जब्त किए गए ईमेल का हवाला दिया गया है. टीसीएस की नासिक इकाई में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आठ शिकायतकर्ताओं के सामने आने के बाद, देवलाली कैंप पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया और मुंबई नाका पुलिस थाने में आठ मामले दर्ज किए गए.

सॉफ्टवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीसीएस ने इन मामलों के सामने आने के बाद कहा कि वह किसी भी रूप में उत्पीड़न और जबरदस्ती के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं की नीति अपनाती है, और नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित से वे दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिन्हें आरोपी के उसका नाम बदलने के खातिर लिए थे। चार्जशीट में अन्य सबूतों के तौर पर घटनास्थल का पंचनामा, आरोपी के बैंक स्टेटमेंट, जाति प्रमाण पत्र, अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन और पहचान परेड शामिल हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m