Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर पहुंच गए। अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे मार्को रुबियो ने दौरे की शुरुआत कोलकाता से की है। अमेरिकी विदेश मंत्री अमेरिका से सीधे कोलकाता पहुंचे हैं। कोलकाता के बाद मार्को रुबियो आगरा, जयपुर और नई दिल्ली भी जाएंगे। नई दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे। 14 साल बाद कोई अमेरिकी विदेश मंत्री कोलकाता आया है। इससे पहले हिलेरी क्लिंटन ने 2012 में कोलकाता का दौरा किया था।
विदेश मंत्री मार्को रुबियो हाल के दिनों में टैरिफ, वीजा पॉलिसी और क्रूड ऑयल को लेकर भारत-अमेरिका के रिश्तों में आई खटास को ‘रिपेयर’ करने पहुंचे है। यह इस बात की ओर इशारा है कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली ने आपसी मतभेदों को पीछे छोड़ दिया है और अब वे अपने संबंधों को अगले चरण में ले जाने के लिए तैयार हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो कोलकाता स्थित मदर टेरेसा हाउस ऑफ द मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। दौरे के बाद दोनों मिशनरीज ऑफ चैरिटी परिसर से रवाना हुए। इस मौके पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे। कोलकाता में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो निर्मला शिशु भवन मिशनरीज ऑफ चैरिटी से रवाना हुए। Rubio के दौरे को लेकर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।
आज शाम पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
रुबियो शाम को दिल्ली पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और मीडिया से भी बातचीत करेंगे। भारत में अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा-आज मार्को रुबियो प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरे के दौरान व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा, QUAD समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी।
चार दिवसीय भारतीय दौरे का कार्यक्रम जारी
विदेश मंत्रालय ने रुबियो के चार दिवसीय भारत दौरे का कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार, मार्को रुबियो शनिवार को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी।
26 मई को अमेरिका रवाना होंगे रुबियो
- रविवार, 24 मई को सुबह 11:30 बजे वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसी दिन शाम 6 बजकर 20 मिनट पर वह अमेरिकी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।
- अगले दिन, सोमवार 25 मई को सुबह 9 बजे वह आगरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
- अपने दौरे के आखिरी दिन मंगलवार, 26 मई को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर अमेरिकी विदेश मंत्री नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे फैमिली फोटो कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- सुबह 9 बजे हैदराबाद हाउस में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर प्रेस स्टेटमेंट जारी किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे मार्को रुबियो अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

