प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन में आज प्रतिष्ठित संतों का गरिमामयी आगमन हुआ । स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने  ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में पहुंचकर दर्शन लाभ लिए और बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की। 

READ MORE: जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा: हाथ में जहरीला पदार्थ लेकर पहुंची महिला, आत्महत्या की दी चेतावनी

इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से संतों का आत्मीय स्वागत व सत्कार किया गया। स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज का स्वागत एवं सम्मान सहायक प्रशासक द्वारा किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m