बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह कलेक्टर कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस वक्त एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब जनसुनवाई के दौरान यहां पर एक महिला चूहा मार की जहरीली 10 गोलियां अपने साथ लेकर पहुंची और कहा कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई और न्याय नहीं मिला तो वह दसों की दस गोलियां खा लेगी।
READ MORE: ग्वालियर के जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी! जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मांगे पैसे? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
दरअसल ये महिला भरतला गांव की रहने वाली नीतू राजपूत है। इसने एक जमीन खरीदी थी इसकी रजिस्ट्री भी उसके पास है। लेकिन उस पर अवैध कब्जा है, इस वजह से उसकी जमीन बीते 3 सालों से नहीं मिल पा रही है। कई बार शिकायत कर चुकी है, बार-बार जनसुनवाई में भी आ चुकी है। आज वह जनसुनवाई में चूहा मार दवा लेकर पहुंची और उपस्थित अधिकारियों के सामने उसे खाने की धमकी दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

