‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्थान की स्थापना के 45 वर्ष पूरे होने पर बेंगलुरु स्थित अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए. तीनों नेताओं ने आश्रम में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और गुरुदेव श्री रविशंकर के साथ मंच साझा करते हुए उनके साथ अपने वर्षों पुराने आध्यात्मिक अनुभवों को संगत के सामने रखा.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुदेव की पंजाब यात्रा और नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के आयोजनों को याद करते हुए कहा कि श्री श्री रविशंकर का संदेश किसी एक धर्म या वर्ग तक सीमित न होकर संपूर्ण मानवता को जोड़ने वाला है. उन्होंने आज के दौर में “जियो और जीने दो” के सिद्धांत की प्रासंगिकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में अपार ऊर्जा और क्षमता है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की आवश्यकता है. उन्होंने बोइंग विमान का उदाहरण देते हुए समझाया कि जिस प्रकार एक विशाल विमान सही दिशा और रनवे के बिना उड़ान नहीं भर सकता, उसी प्रकार यदि युवाओं को गुरुदेव जैसा सही मार्गदर्शक मिल जाए तो उनके लिए सफलता का दायरा असीम हो जाता है.

वहीं दूसरी ओर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संस्थान और गुरुदेव के साथ अपने दो दशकों से अधिक पुराने संबंध को याद करते हुए कहा कि बेंगलुरु आश्रम की उनकी हर यात्रा ने उन्हें नई ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान की है. गुरुदेव से मिलने वाला प्रेम और मार्गदर्शन निस्वार्थ है. केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने औपचारिक रूप से ‘सुदर्शन क्रिया’ सीखी है, जिसने उनके जीवन को एक नया आध्यात्मिक आयाम दिया है. उन्होंने अपने स्वास्थ्य और जीवन शैली में आए सकारात्मक बदलावों के लिए संस्थान की ध्यान और ऑस्टियोपैथी तकनीकों का आभार व्यक्त किया.
- घर का भेदी लंका ढाए! मकबरा लूटकांड मामले में दुकान मालिक के बेटे समेत 2 गिरफ्तार, लूट की वारदात जानकर रह जाएंगे हैरान
- शिवपुरी को मिल सकता है नया प्रभारी मंत्री! नारायण सिंह कुशवाह के नाम की चर्चा तेज, जिम्मेदारी मिलने पर दिया बड़ा बयान
- बिहार: BJP में शामिल होते ही फंसे दो निर्दलीय MLC! जन सुराज ने सदस्यता रद्द कराने का किया ऐलान
- INDIA ब्लॉक की रैली पर BJP का हमला: संबित पात्रा ने राहुल गांधी से पूछा- कहां गए 10 लाख लोग? खाली कुर्सियों का वीडियो दिखाकर कांग्रेस को घेरा
- DL एक्सपायर होने के बाद सालों तक नहीं कराया रिन्यू तो क्या होगा? राजस्थान में 4 लाख लाइसेंस पर नया नियम

