चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट-यूजी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप करने वाले पंजाब के छात्र आर्यन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आर्यन की सफलता केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है।
आर्यन की सफलता को बताया प्रेरणादायक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जारी संदेश में अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि नीट-यूजी परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने पर आर्यन को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आर्यन ने अपनी मेहनत और लगन से पंजाब का नाम रोशन किया है तथा उनकी उपलब्धि देशभर के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
केजरीवाल ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी अपने माता-पिता, शिक्षकों और देश का नाम रोशन करते रहें।
असफल विद्यार्थियों का बढ़ाया मनोबल
केजरीवाल ने उन छात्रों का भी हौसला बढ़ाया, जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि एक परीक्षा किसी की क्षमता का अंतिम पैमाना नहीं होती। जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों, बल्कि पहले से अधिक मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अगली परीक्षा की तैयारी करें। उन्हें विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी मंजिल जरूर हासिल करेंगे।
- दिवाली के प्रदूषण से सिर्फ फेफड़ों को नहीं,त्वचा को भी होता है नुकसान, इन 3-4 दिनों में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
- बल्लभगढ़ देश में दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा? AQI 397 के पीछे जाम और कूड़ा
- दिल्ली SIR में छूटा नाम तो न हों परेशान, 47.56 लाख वोटर्स को मिला दोबारा जुड़ने का मौका
- Vi का धमाकेदार रिचार्ज प्लान: सिर्फ 35 रुपये में देखें 9 भारतीय भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीज
- पाकिस्तान के कराची में फ्रॉड और पोंजी स्कीम के कॉल सेंटर्स पर NCCIA की छापेमारी, गिरफ्तार 273 लोगों में 42 नाबालिग

