Arvind Kejriwal Demands Over E-20 Petrol To Modi Government: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय चीफ और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल के खिलाफ अपनी मुहीम तेज कर दी है। केजरीवाल ने 1 अगस्त को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में ‘E20 के खिलाफ ‘नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई20’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ई20 पॉलिसी को लेकर तमाम आरोप लगाए और कहा कि, E20 से गाड़ियों का न केवल माइलेज कम हो रहा है बल्कि उनके पार्ट्स भी खराब हो रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि वे 4 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12 बजे 100 लोगों के दल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की तरफ पैदल मार्च करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि वे अपने साथ 100 ऐसे लोगों को ले जाएंगे जो लाठी-चार्ज से नहीं डरते। साथ ही केंद्र की E20 पॉलिसी के खिलाफ दो लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर वाली एक याचिका सौंपेंगे। उन्होंने अपना एक्स बायो भी बदल दिया है।
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल मुद्दे पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने मंच पर एक मोटर मैकेनिक को बुलाया, जिसने हाथ में में कार्बोरेट और फ्यूल पंप लेकर समझाया कि, इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल किस तरह गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहा है। अमीर ने कहा कि, उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेरी के पास उनकी मैकेनिक की शॉप है और वो पिछले 12-13 सालों से वो पेट्रोल टू-व्हीलर गाड़ियों की मरम्मत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि E20 पेट्रोल के चलते पुरानी BS4 गाड़ियों के अंदर सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। उन्होंने पुरानी (BS3 और BS4) गाड़ी में लगने वाले कार्बोरेटर (Carburetor) दिखाते हुए समझाया कि, इस कार्बोरेटर के नीचे लगे हुए कैप में पेट्रोल रिजर्व के लिए इकट्ठा रहता है। अगर आपने अपनी गाड़ी महीने दिन खड़ी कर दी तो पेट्रोल इसी कैप में जमा रहेगा और ब्लेंडेड पेट्रोल में मिला हुआ मीठा पदार्थ, काई और गाज जम जाएगी। इसके चलते गाड़ी चलना बंद हो जाएगी। पहले ये समस्या नहीं आती थी, लेकिन अब बहुत ज्यादा आ रही हैं।
प्रदर्शन को देशव्यापी जन-आंदोलन बनाने अपना ‘X बायो भी बदला
अपने विरोध प्रदर्शन को देशव्यापी जन-आंदोलन बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) का बायो भी बदल दिया है। उन्होंने अपने नए बायो के जरिए सीधे आम जनता से इस मुहीम का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने बायो में लिखा है,’आइए मिलकर E20 के खिलाफ आवाज उठाएं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और PM के नाम पेटिशन पर साइन करें।
E20 पेट्रोल पर केजरीवाल की 3 मुख्य मांगें
- पहली मांगः- आम जनता और वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों पर यह चुनने की पूरी आजादी होनी चाहिए कि वे 100% शुद्ध पेट्रोल भरवाना चाहते हैं या फिर E20 मिलावटी पेट्रोल।
- दूसरी मांगः- एथेनॉल की कम कैलोरी मान और पेट्रोल की तुलना में कम माइलेज मिलने के गणित को देखते हुए शुद्ध पेट्रोल की कीमत E20 पेट्रोल से कम तय की जानी चाहिए।
- तीसरी मांगः- देश के आम नागरिक को महंगाई से राहत देते हुए पेट्रोल की बिक्री 84 रुपये प्रति लीटर से कम कीमत हो।
सरकार ने भी माना
बीते कुछ दिनों में कई पुराने वाहन मालिकों ने वाहनों के माइलेज कम होने और मेंटनेंस कॉस्ट बढ़ने की शिकायत की है। यहां तक सरकार ने भी अब संसद में इस बात को स्वीकार कर लिया है कि, E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर गाड़ियों की फ्यूल एफिशिएंसी यानी माइलेज 2% से 6% तक कम हो सकता है। इसके अलावा सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि, 2005 से 2016 के बीच बने BS-III वाहनों में रबर पाइप, सील और गास्केट जैसे पार्ट्स पर E20 पेट्रोल का असर पड़ सकता है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


