Arvind Kejriwal on theft of Offerings at Ram Temple: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) में दान और चढ़ावा चोरी को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिए हुए है। अब आम आदमी पार्टी यानी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़क गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने FIR न होने पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया कि इस घोटाले में बड़े-बड़े लोगों के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई हुई तो योगी सरकार (Yogi government) गिर जाएगी। लिहाजा सरकार आरोपियों को बचा रही है।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि राम मंदिर से करोड़ों रुपए के चंदे की चोरी के बावजूद अब तक एक भी FIR क्यों नहीं दर्ज की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि मामले में अभी तक कोई FIR दर्ज क्यों नहीं की गई है।
दिल्ली की पूर्व सीएम ने कहा कि ‘राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपए का दान चोरी हो गया, फिर भी एक भी FIR दर्ज नहीं की गई। सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग चाहे कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डाल देना चाहिए। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा करना ज़रूरी है। AAP नेता ने कहा कि बताया जा रहा है कि करीब 200 करोड़ का तो कैश ही चोरी हुआ है। सात ही कई हीरे जवाहरात के बक्से भी चोरी हुए है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह पर इनकी सरकारें हैं। न तो कोई रेड हुई और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया।
‘घोटाले में बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं’
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा कि चोरी के इस इस घोटाले में बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। ऐसे में अगर कार्रवाई होती है तो योगी सरकार भी गिर सकती है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि आपके हिसाब से किसे बचाना जरूरी है सरकार को या देश के करोड़ों लोगों की आस्था को। वहीं AAP ने कहा है कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए तक की चोरी का आरोप
बता दें कि सपा सरकार में मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर से 5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए तक की चोरी की गई है। इसके बाद अखिलेश यादव ने भी कहा था कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को मामला देखना चाहिए। विवाद बढ़ा तो भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने 9 जून को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर CBI जांच की मांग की। अगले दिन यानी 10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंदिर ट्रस्ट से मामले की रिपोर्ट मांगी। चढ़ावा चोरी मामले में 5 लोगों लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है। ये सभी मंदिर में दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े थे। मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी टिन्नू के घर से 13 जून को सोना मिला था। हालांकि, सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है।
SIT कर रही जांच, सोमवार को सीएम योगी को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी
फिलहाल पूरे मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) कर रही है। जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई के आसार हैं। जिन लोगों से SIT पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है। सोमवार को सीएम योगी को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है। दोनों को पद से हटाया जा सकता है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

