राजनीतिक दृष्टि से पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि यहां 5 साल का कार्यकाल कोई भी पीएम पूरा नहीं कर पाता है. अब यहीं कहावत ब्रिटेन की राजनीति में भी देखने को मिल सकता है. ब्रिटेन में गंभीर घोटालों और नीतिगत यू-टर्न के आरोपों से घिरे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को लेकर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि सोमवार (22 जून 2026) को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले कुछ हफ्तों से सरकार के अंदर लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव और आंतरिक मतभेदों के बाद स्टार्मर ने यह फैसला लिया है.
लेबर पार्टी के ही नेता एंडी बर्नहैम की जीत ने न सिर्फ उन्हें संसद तक पहुंचा दिया है, बल्कि अब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के नेतृत्व को भी उनसे चुनौती मिलने की संभावना बढ़ गई है.
‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ के नाम से मशहूर बर्नहैम ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में उभर रहे हैं. हालांकि ब्रिटेन की संवैधानिक व्यवस्था के तहत यदि स्टारमर इस्तीफा देते हैं तो नया नेता चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे. जानकारी के अनुसार लेबर पार्टी जल्द ही नया नेता चुनने के पक्ष में है, ताकि लंबी राजनीतिक अनिश्चितता से बचा जा सके.
बात एंडी बर्नहैम की है तो, उन्हें उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड की राजनीति में मजबूत पकड़ के कारण कई लोग प्यार से ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ यानी उत्तर का राजा कहते हैं. बर्नहैम लंबे समय से लेबर पार्टी के नेतृत्व के संभावित दावेदारों में शामिल रहे हैं. उनकी लोकप्रियता से वाकिफ होने के कारण ही स्टार्मर ने मार्च में उन्हें एक बायलेक्शन लड़ने से रोक दिया था.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सरकार से हाल के दिनों में कई बड़े इस्तीफे हुए हैं, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं. इसी कड़ी में रक्षा मंत्री जॉन हीली ने सैन्य बजट और रक्षा खर्च को लेकर सरकार से मतभेद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
बर्नहैम की राजनीति का बड़ा आधार ‘स्थानीयता’ है. वह लंदन और बाकी इंग्लैंड के बीच बढ़ती आर्थिक दूरी को खत्म करने की बात करते हैं. कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, उन्होंने उत्तरी इंग्लैंड के छोटे शहरों को आर्थिक पैकेज न दिए जाने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की खुलकर आलोचना की थी.
कीर स्टार्मर ने साल 2024 के आम चुनाव में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी और भारी बहुमत के साथ सत्ता में आए थे. लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी लोकप्रियता में बड़ी गिरावट देखने को मिली.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

