हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था. दुनियाभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. अमेरिका, चीन, नेपाल और जापान सहित कई देशों में भारतीय दूतावासों ने योग कार्यक्रम आयोजित किए. अमेरिका के डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करते हुए लोगों से योग अपनाने की अपील की है.

21 June History,21 जून: दुनिया भर में योग दिवस की शुरुआत, अन्य अहम घटनाएं -  know the historical significance of 21 june - Gk update News - Navbharat  Times

आज का दिन योग की प्राचीन भारतीय जड़ों और शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ है. योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रतीक माना जाता है.

अमेरिका के डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने इंटरनेशनल डे ऑफ योगा यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एक खास ऐलान किया है. उन्होंने एक सरकारी घोषणा जारी करते हुए अपने राज्य के लोगों से कहा है कि वे एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए योग को जरूर अपनाएं. गवर्नर मैथ्यू मेयर की ओर से जारी घोषणा में योग को भारत से उत्पन्न लगभग 5,000 साल पुरानी प्राचीन परंपरा बताया गया है.

अमेरिका में 30 से ज्यादा कार्यक्रमों में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. मैथ्यू मेयर ने अपनी घोषणा के माध्यम से बताया कि यह भारत की एक बहुत पुरानी परंपरा है. योग में दिमाग, शरीर और आत्मा तीनों को एक साथ जोड़ा जाता है.

इस साल की थीम स्वस्थ जीवन पर आधारित है. योग से सेहत और अच्छा महसूस करने में मदद मिलती है. इससे दिमाग साफ रहता है और इमोशनल बैलेंस भी बना रहता है.

International Yoga Day 12th international yoga day celebrations in us Yoga  Day Yoga in Washington IDY USA | टाइम्स स्क्वायर से लिंकन मेमोरियल तक  गूंजेगा 'ॐ'! अमेरिका की आइकॉनिक जगहों ...

अमेरिका के डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने आगे कहा कि योग करने से शरीर मजबूत बनता है और लचीलापन बढ़ता है. उन्होंने कहा कि, अब वे यह ऐलान करते हैं कि 21 जून 2026 को डेलावेयर राज्य में इंटरनेशनल डे ऑफ योगा के तौर पर मनाया जाएगा.

दिसंबर 2014 में यूनाइटेड नेशंस ने 21 जून की तारीख को इंटरनेशनल डे ऑफ योगा के तौर पर ऑफिशियल तौर पर घोषित किया था. कारण था कि योग के यूनिवर्सल फायदों को दुनिया भर में पहचान मिल सके. यह प्रस्ताव सबसे पहले पीएम मोदी ने रखा था. इस प्रस्ताव को रिकॉर्ड 175 देशों ने समर्थन दिया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m