दिल्ली. अरविंद केजरीवाल जेल से लौटने के बाद नए तेवर में नजर आ रहे हैं। पार्टी को मजबूती देने के लिए उन्होंने बड़ी योजना कर रखी है, जिसे लेकर हाल ही में पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की गई है।
सोमवार को दिल्ली में पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता वाले विभागों के काम की समीक्षा की गई। साथ ही उन्हें अपने काम में तेजी लाने को कहा गया।बैठकों के दौरान केजरीवाल ने साफ तौर पर कह दिया कि मंत्री चाहे किसी भी स्तर का हो, अगर काम नहीं होगा तो पद नहीं रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को छोड़कर पंजाब के सभी मंत्रियों को दिल्ली बुलाया और उनके साथ एक एक कर मीटिंग की। उनसे उनके रिपोर्ट कार्ड के बारे में पूछा और उन्हें अगले साल के लिए लक्ष्य दिए। अब देखना यह हैं की केजरीवाल के साथ हुई इस मीटिंग की मंत्रियों के बीच से क्या प्रतिक्रिया आती है।
- 2017 में जली संकल्प की लौ, अब अयोध्या के दीपोत्सव ने दुनिया में बनाई नई पहचान: योगी
- आईफोन की दीवानगी ने पहुंचाया जेल: पहले कराई शराब पार्टी, फिर महंगा आईफोन लेकर हुए फरार, लेकिन अधूरा रह गया सपना
- भीषण आगजनीः झुग्गी बस्ती में देर रात लगी आगः 50 झुग्गियां जलकर खाक, 350 परिवारों में मची भगदड़
- Maiya Samman Yojana: झारखंड की महिलाओं को दिवाली गिफ्ट, 3.94 लाख खातों में पहुंचे 2500 रुपये; जानें किस प्रखंड में कितनी राशि मिली
- iPhone Keyboard की सीक्रेट लिस्ट में एक लाख शब्द! पीएम मोदी और राहुल गांधी का नाम स्वाइप टाइपिंग से बाहर

