धनेश , रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के खंड जाटूसाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलावास गुलाबपुरा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा हाल ही में घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में एक छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय के कक्षा 12वीं कला संकाय के विद्यार्थी आर्यन, निवासी गांव देहलावास, ने 500 में से शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्र के परिजनों ने आर्यन को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आर्यन ने भी इस अवसर पर सभी बड़ों के पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतवीर, सरपंच सुंदरलाल, पवन, देशराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

