महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के भीतर संभावित फूट की चर्चा उस समय जोर पकड़ गई जब पार्टी के सांसद संजय पाटिल को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ एक कार में देखा गया। यह घटना राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलों को जन्म दे रही है और कोंकण क्षेत्र में भी सियासी हलचल तेज होने लगी है। Sanjay Dina Patil की राजनीतिक हलचल और गुट संबंधी चर्चाएँ भी इस पूरे घटनाक्रम के बाद और तेज हो गई हैं।
MP संजय पाटिल का कहना है कि उनकी निष्ठा उद्धव ठाकरे गुट के साथ ही है और आगे भी रहेगी. इस बीच उद्धव और आदित्य ठाकरे ने भी फोन पर बात कर पाटिल की पत्नी का हालचाल जाना.
महाराष्ट्र की सियासत में फिर से गर्माहट आती दिख रही है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर एक बार फिर बड़ी फूट संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पार्टी के सांसद संजय पाटिल के एकनाथ शिंदे के साथ कार में बैठकर जाने की खबरों ने ठाकरे खेमा में टेंशन बढ़ा दी है. साथ ही कोंकण क्षेत्र में भी हलचल दिखने लगी है, और कहा जा रहा है कि ऑपरेशन टाइगर यहां से एक बड़ा धड़ा जल्द शिंदे की शिवसेना के साथ जा सकता है.
शिवसेना खेमे में हलचल तब तेज हो गई, जब लोकसभा सांसद संजय दिना पाटिल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक साथ नजर आए. संजय ठाकरे गुट के लोकसभा सांसद हैं. मुंबई के फोर्टिस हॉस्पिटल के बाहर दोनों की एक ही कार में सफर करते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद ऑपरेशन टाइगर जैसी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.
जानकारी के मुताबिक, संजय पाटिल की पत्नी का पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हीं की तबीयत का हाल जानने के लिए DyCM शिंदे अस्पताल पहुंचे थे.
सूत्र बताते हैं कि सांसद संजय पाटिल के शिंदे के साथ कार में बैठकर जाने करने की खबरों ने मातोश्री की टेंशन बढ़ा दी. सचिन सीधे संजय पाटिल के घर पहुंचे. संजय पाटिल ने कहा कि उनकी निष्ठा उद्धव ठाकरे गुट के साथ ही है और आगे भी रहेगी. इस बीच उद्धव और आदित्य ठाकरे ने भी फोन पर बात कर संजय पाटिल की पत्नी का हालचाल जाना, जिससे यह साफ संकेत देने की कोशिश की गई कि सब कुछ सामान्य है.
माना जा रहा है कि कोंकण में जल्द ही एक बड़ा उलटफेर हो सकता है. इस उलटफेर का सामना ठाकरे गुट को करना पड़ेगा. ठाकरे गुट के पूर्व जिलाध्यक्ष और कणकवली नगराध्यक्ष संदेश पारकर शिंदे की सेना के संपर्क में बने हुए हैं. कणकवली नगर पंचायत चुनाव में कणकवली पैटर्न पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना था, इसी कणकवली पैटर्न के जरिए संदेश पारकर नगराध्यक्ष चुने गए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

