चंडीगढ़. त्योहारी सीजन में हर किसी को मिठाई की मिठास बेहद पसंद आती है। गणेश पक्ष और त्योहार के करीब आते ही अब मिठाई की मांग अचानक से बढ़ जाएगी और इसे देखते हुए व्यवसाय अपनी मनमानी करने लगते हैं लेकिन मिलावट और खराब पदार्थ की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य विभाग ने कमरकस ली है। विभाग ने मिलावट रोकने के लिए एक नंबर भी जारी किया है, जिसमे शिकायत की जा सकती है।।
खाद्य सुरक्षा विभाग, U.T. चंडीगढ़ ने मिलावटी मिठाइयों की तैयारी और बिक्री सही तरह से हो इसके लिए एक विशेष जाँच अभियान शुरू किया है। इसके लिए कई दुकानों में जांच भी गई है। इस दौरान मिलावट वाले खाद्य पदार्थ मिलने पर विभाग में कड़ी चेतावनी और पेनाल्टी लगाने की तैयारी की हुई है।
विभाग ने यह सलाह दी है की मिठाई लाइसेंस प्राप्त दुकानों से खरीदें जो पूरी तरह से स्वच्छता बनाए रखते हैं और गुणवत्ता वाले उत्पादों का उपयोग करते हैं, विभाग को किसी भी असामान्य अवलोकन या चिंताओं की रिपोर्ट निम्नलिखित पर कर सकते हैं:-

सरकारी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़ या आपातकालीन फोन नंबर 0172-2752042 पर कॉल करें या FSSAI की वेबसाइट लिंक https:// foscos.fssai.gov.in/consumer grievance/ पर चिंताओं को उठा सकते हैं।
- दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदातः बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- राजस्थान समाचार: अलौकिक शक्तियों के लिए बलि देने 22 महीने के बच्चे का अपहरण, 34 साल का व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
- बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक और शिक्षक सीट के लिए वोटिंग जारी, दिग्गजों के भाग्य का फैसला कर रहे 1.35 लाख मतदाता
- यूपी MLC चुनाव में मुजफ्फरनगर में सपा-भाजपा भिड़ंत, कई जगहों पर विवाद
- ‘अखिलेश जी, चचा साइकिल छोड़ पतंग…’ ओपी राजभर ने आजम खान से मुलाकात पर सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, किया चौंकाने वाला दावा
