कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. इसी वजह से कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर कच्चे तेल के दाम में उबाल देखने को मिल रहा है. शेयर बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. गौरतलब है कि, एक तरफ जहां तमाम देश Middle East War से तनाव में हैं, तो वहीं भारत इन चुनौतियों के बीच बड़ा खेल करता नजर आ रहा है.
दरअसल, कुछ समय में आईं ग्लोबल चुनौतियों के बीच भारत ने एक के बाद एक डील की हैं और विविधिकरण करते हुए अब आयात के लिए कुछ चुनिंदा देशों पर निर्भरता को कम किया है. अब 15 जुलाई को एक भारत-ब्रिटेन के बीच एफटीए लागू हो सकता है और ये जानकारी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर की है.
ग्लोबल टेंशन के बीच भारत ने की डील्स
डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वॉर हो या फिर मिडिल ईस्ट की जंग, बिगड़े ग्लोबल हालातों में भारत ने एक के बाद एक दनादन व्यापार समझौते किए हैं. भारत-EU डील हो, या फिर ओमान और न्यूजीलैंड के साथ करार. इस बीच India-UK FTA पर भी बात बनी और अब 15 जुलाई से भारतीय उद्योगों को ड्यूटी फ्री निर्यात का फायदा मिलने लगेगा.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (UK India FTA) के लागू होने के बाद 15 जुलाई से भारत से ब्रिटेन भेजे जाने वाले सभी निर्यात पर कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा. इससे किसानों, मछुआरों, MSMEs और घरेलू उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा. Piyush Goyal 14 जुलाई से ब्रसेल्स में होने वाली भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) की बैठक में शामिल होंगे और लंबित मुद्दों के समाधान पर चर्चा करेंगे.
FTA से क्या-क्या फायदे?
पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते के बारे में बात करते हुए कहा कि ये एफटीए सिर्फ वस्तुओं और सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रिटेन में काम कर रहे हजारों भारतीय पेशेवरों को फायदा होने वाला है. उन्होंने कहा कि इसमें ‘डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन’ (DCC) का प्रावधान भी शामिल है. इसके तहत ब्रिटेन में 5 साल तक काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को वहां की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था में योगदान नहीं देना होगा.
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, पहले भारतीय पेशेवरों के वेतन का करीब 25% हिस्सा ब्रिटेन सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना में जाता था, लेकिन अब यह पैसा भारत में उनके भविष्य निधि खाते (PF Account) में जमा होगी, जिस पर 8.25% सालाना ब्याज मिलेगा. यह पूरा पैसा टैक्स फ्री होगा.
कार, व्हिस्की समेत कई सामान सस्ते
भारत-यूके एफटीए डील के तहत भारत और ब्रिटेन के ज्यादातर वस्तुओं पर शून्य या कम टैरिफ लगेगा. 15 जुलाई से एफटीए लागू होने के बाद ब्रिटेन से कार, व्हिस्की समेत अन्य उत्पादों के दाम में भारी कटौती होगी. खासकर कारों के दाम में 80 फीसदी तक कटौती हो सकती है. इसके बाद ब्रिटेन से इम्पोर्ट होने वाली लैंड रोवर, जुगआर, Rolls Royce और एस्टन मार्टिन जैसी कारें सस्ती कीमतों पर मिल सकेंगी.
भारत में अभी स्कॉच व्हिस्की पर 150 फीसदी का टैरिफ लगाया जाता है, लेकिन अब एफटीए के लागू होने के बाद इसके प्राइस में कटौती की जाएगी. इसपर ड्यूटी कई किस्तों में कट करके 40 फीसदी तक लाया जाएगा. इसका मतलब है कि धीरे-धीरे स्कॉच व्हिस्की के दाम 110 फीसदी तक कम हो जाएंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

