केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के “आज नहीं तो कल, ओवैसी भी यह स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं” वाले बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने पलटवार करते हुए अपने शुद्ध अंतःकरण का हवाला दिया और कहा कि ऐसे बयानों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने ऐसे दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए बीजेपी नेताओं को संविधान और कानून के दायरे में रहकर बात करने की नसीहत दी।

गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर दिया विवादित बयान दिया है. उन्होंने AIMIM नेता के खिलाफ धर्म से संबंधित टिप्पणी की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है.

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी आज नहीं तो कल यह मान लेंगे कि वह हिंदू हैं. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

गिरिराज सिंह का यह बयान धार्मिक पहचान और धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों से जुड़ा माना जा रहा है. उनके इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने सवाल उठाए कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, NEET पेपर लीक और बिहार के विकास जैसे बड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय नेताओं की तरफ से सांप्रदायिक बयान क्यों दिए जा रहे हैं.

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सीधे प्रतिक्रिया देने के बजाय कपड़ा उद्योग से जुड़े मुद्दों को उठाया और टेक्सटाइल सेक्टर की परेशानियों पर ध्यान दिलाया. ओवैसी ने कहा कि देश में कॉटन यार्न यानी सूती धागे की बढ़ती कीमतों से पावरलूम और छोटे बुनकरों की हालत खराब हो रही है. उन्होंने खास तौर पर वाराणसी, सूरत, मालेगांव और मुबारकपुर जैसे बड़े टेक्सटाइल हब का जिक्र किया, जहां हजारों छोटे कारोबारी और मजदूर इस संकट से प्रभावित हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कपड़े की कीमतें बाजार में स्थिर हैं, लेकिन कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही है. इससे छोटे उद्योगों पर भारी दबाव पड़ा है. कई पावरलूम यूनिट बंद होने की कगार पर हैं और बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं.

अपने जवाब के अंत में, असदुद्दीन ओवैसी ने गिरिराज सिंह को उनका शपथ ग्रहण और ‘शुद्ध अंतःकरण’ शब्द याद रखने की नसीहत दी। यह टिप्पणी गिरिराज सिंह के बयान पर एक अप्रत्यक्ष लेकिन गहरा पलटवार मानी जा रही है. ओवैसी ने कहा कि चीन से आने वाले सस्ते उत्पादों की वजह से भारतीय उद्योग प्रभावित हो रहा है, इसलिए चीन पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई जानी चाहिए ताकि घरेलू कारोबार को बचाया जा सके.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m