Asaduddin Owaisi On Vande Mataram Bill: राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक 2026 (National Honour(Amendment) Bill, 2026) यानी ‘वंदे मातरम् बिल’ संसद से पास हो गया है। वंदे मातरम बिल संसद से पास होने पर एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। विधेयक का विरोध करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं मुस्लिम हूं और अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने की कोशिश संविधान में मिले धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन है।

बता दें कि ‘वंदे मातरम् बिल’ 29 जुलाई को राज्यसभा और 30 जुलाई को लोकसभा से पास हो गया। इस बिल के पीछे सरकार का मकसद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह कानूनी संरक्षण प्रदान करना है। अब इसे कानून का शक्ल देने राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

बिल संसद से पारित होने के बाद AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसका खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं एक मुस्लिम हूं और अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं करता। अगर मैं किसी और की इबादत करूंगा तो अपने मजहब के खिलाफ हो जाऊंगा। ओवैसी ने आरोप लगाया कि वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने की कोशिश संविधान में मिले धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन है। ओवैसी ने कहा कि जब ‘जन गण मन’ गाया जाता है, तो उसमें देश और उसके लोगों का सम्मान दिखाई देता है। जबकि ‘वंदे मातरम’ में देवी-देवताओं की आराधना का भाव शामिल है। उन्होंने कहा कि दोनों की प्रकृति अलग है और इन्हें एक समान नहीं माना जा सकता।

राष्ट्रीय गीत के दर्जे पर भी उठाए सवाल

ओवैसी ने कहा कि उनके अनुसार वर्ष 1950 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा देने के मामले में बड़ी गलती की थी। उन्होंने दावा किया कि इसके लिए संसद में कोई औपचारिक प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था। उनका यह भी कहना था कि संविधान में कहीं भी ‘राष्ट्रीय गीत’ की स्पष्ट परिभाषा नहीं दी गई है। हैदराबाद सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस विधेयक के जरिए संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 में दिए गए धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को उसकी धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध कोई कार्य करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m