Abhijit Dipke Demands Amit Shah Resignation: NEET पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन और फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी ममाला शांत नहीं हो रहा है। सीजेपी के प्रोटेस्ट में पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल के दावे के बीच अब गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी शुरू हो गई है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने अमित शाह का इस्तीफा मांगा है। राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि अमित शाह को निश्चित रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।
सीजेपी चीफ ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिया होगा। दीपके ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। साथ ही न्यायपालिका और दिल्ली पुलिस समेत कई संस्थानों पर सवाल उठाए।
दरअसल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर पहुंच गए हैं। घर वापसी के बाद मीडिया से बात करते हुए दिपके ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए दिपके ने कहा कि 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस बल का प्रयोग करने का आदेश गृह मंत्री अमित शाह की ओर से ही आया होगा। लिहाजा उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कहती है कि आंदोलन को बाहर से फंडिंग मिल रही थी, तो यह अमित शाह का ही विफलता है. फिर वे किस बात के ‘चाणक्य’ हैं?
न्यायपालिका पर भी सवालिया निशान लगाया
अभिजीत दीपके ने कहा, ‘लोकतंत्र को बचाना अब केवल विपक्ष का मुद्दा नहीं है। इसे बचाने के लिए देश की जनता को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है। हम सबने देखा है कि शिवसेना और एनसीपी जैसी पार्टियों को तोड़ने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कैसे किया गया। देश की बड़ी संस्थाओं का कर्तव्य था कि वे लोकतंत्र को जीवित रखें, न कि किसी एक व्यक्ति की तानाशाही को बढ़ावा दें। उन्होंने ऐसा होने दिया। इसे रोकने के लिए न केवल विपक्ष, बल्कि जनता को भी एकजुट होना होगा।
प्रल्हाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर आपत्ति जताई
दिपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें ‘अजीब इंसान’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर देश का शिक्षा मंत्री बलात्कारियों की प्रशंसा करता है, तो इसका मतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाने के बाद एक और अजीब आदमी को लाया गया है। देश को क्या संदेश दिया जा रहा है? वे कुछ और नहीं कर सकते क्योंकि उनकी पार्टी गुंडों से भरी पड़ी है।राम रहीम जैसे लोग उनके कार्यकाल में पैरोल पर छूट जाते हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


