Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 जुलाई 2026) की खबरों में संसद के दोनों सदनों से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल; हॉकी टीम की नारंगी जर्सी पर विवाद; राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस; अभिजीत दिपके को बीजेपी में शामिल होने की धमकी प्रमुख रहा।

1. संसद के दोनों सदनों से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

लोकसभा से पारित होने के एक दिन बाद एंटी पेपर लीक बिल अब राजयसभा से भी पास हो गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में यह बिल पेश किया था. इस बिल के कुछ क्लॉज में विपक्षी सदस्य जॉन ब्रिटास, एए रहीम, हरीश बीरान, संतोष कुमार पी ने संशोधन के नोटिस किए थे, लेकिन वोटिंग के समय सदन में मौजूद नहीं थे. पी विल्सन और तिरुचि शिवा ने संशोधन प्रस्तावित किए, जो संशोधन में गिर गए. यह बिल राज्यसभा में ध्वनिमत से पास हो गया.

पढ़े पूरी खबर……

2. हॉकी टीम की नारंगी जर्सी पर विवाद

एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 से पहले भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी को लेकर उठे विवाद पर हॉकी इंडिया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। दशकों से भारतीय हॉकी टीम की पहचान रही नीली जर्सी की जगह इस बार मुख्य रूप से केसरिया (ऑरेंज) रंग की जर्सी लॉन्च की गई है, जिसके बाद खेल जगत में बहस शुरू हो गई थी।

पढ़े पूरी खबर……

3. राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) का नोटिस दिया है। यह नोटिस 29 जुलाई को लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा की गई ‘स्टूडेंट्स, इडियट्स, अंधभक्त’ संबंधी टिप्पणी को लेकर दायर किया गया है।

पढ़े पूरी खबर……

4. अभिजीत दिपके को बीजेपी में शामिल होने की धमकी

कॉकरोच जनता पार्टी या सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। अभिजीत दिपके ने बीजेपी पर धमकाने, युवाओं व शिक्षा की अनदेखी करने और केवल सत्ता चाहने का आरोप लगाया है। अभिजीत दिपके ने कहा कि मुझे बीजेपी में शामिल होने की धमकी मिली है। ऐसे नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश और 15kg सोना मिला: 15 साल तक पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज रहने वाली ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेता किस कदर भ्रष्टाचार में डूब चुके थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश और 15kg सोना मिला है। मामला पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम (Birbhum) जिले का है। पुलिस ने बुधवार रात पूर्व बस ड्राइवर के घर छापा मारा तो जांच टीम की आंखें चौंधिया गई। बस ड्राइवर के घर से 8 करोड़ कैश और 15kg सोना बरामद किया गया। सोने की कीमत करीब ₹21 करोड़ आंकी गई है। इस तरह कुल बरामदगी करीब ₹49 करोड़ की निकली। नोटों का ढेर इतना था कि उन्हें गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो संदेशः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए जारी अपने नए वीडियो संदेश में पेपर लीक माफिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि पेपर लीक कराने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और आधुनिक बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। (पूरी खबर पढ़े)

E20 Petrol: गडकरी का बड़ा दावाः केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को व्यापक वैज्ञानिक परीक्षण और चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लिखित जवाब में कहा कि अब तक के परीक्षणों और वास्तविक उपयोग के दौरान ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि E20 पेट्रोल से बड़े पैमाने पर इंजन खराब हुए हों या वाहन के प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ा हो। (पूरी खबर पढ़े)

‘वंदे मातरम् बिल’ लोकसभा से पासः राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक 2026 (National Honour(Amendment) Bill, 2026) यानी ‘वंदे मातरम् बिल’ लोकसभा से पास हो गया है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच मोदी सरकार ने वंदे मातरम् बिल लोकसभा से पास करवा लिया। बिल पास होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने इसके लोकसभा कार्यवाही 31 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। इस बिल के पीछे सरकार का मकसद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह कानूनी संरक्षण प्रदान करना है। (पूरी खबर पढ़े)

कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफाः राज्यसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केवल सजा और जुर्माना बढ़ाने से पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का समाधान नहीं होगा। खड़गे ने दावा किया कि कांग्रेस ने वर्ष 2024 में ही मजबूत कानून लाने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उस पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में दावा किया कि पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में सवा लाख छात्रों ने सुसाइड किया है। खड़गे ने कहा- 12 साल में पहली बार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m