शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने बड़ा खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वो सारे आरोप झूठे थे. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने की शाजिस थी. आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा उन्होंने दबाव में आकर किया था. उनका आरोप है कि इसके पीछे रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्र दास और अन्य लोग शामिल थे.
आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि यदि उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए रामचंद्र दास जिम्मेदार होंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से जुड़े कई अन्य खुलासे वह जल्द करेंगे. उन्होंने लखनऊ पुलिस को पत्र भेजकर अपनी हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने 7 जून को लखनऊ में रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात नहीं हो पाने के मामले को भी शिकायत में शामिल करते हुए अपने गुरु भाई रामचंद्र दास उर्फ जय मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
इसे भी पढ़ें : चढ़ावे पर मचे संग्राम के बीच राम मंदिर न्यास अध्यक्ष के उत्तराधिकारी का बयान, कहा- जांच करने वाले की ईमानदारी पर भी सवाल
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि उन पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज कराने का दबाव बनाया गया और अब उसे वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि इसके लिए उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने बीते दिनों एक वीडियो जारी कर रामभद्राचार्य महाराज की हत्या होने की आशंका भी जताई थी. जिसमें ब्रह्मचारी ने कहा था कि उनके गुरु को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए कुछ विशेष लोग जिम्मेदार होंगे. उनका दावा था कि उनके पास इसके सबूत भी हैं.

