रोहतक। जिले के महम क्षेत्र के रहने वाले एएसआई सलिन उर्फ किन्नू की ड्यूटी के दौरान हार्ट फेल होने से मौत हो गई। सलिन भिवानी सीआईए स्टाफ में तैनात थे। बुधवार को वह अपने बेटे के साथ फतेहाबाद कोर्ट में गवाही देने पहुंचे थे। कोर्ट पहुंचते ही उन्हें हार्टअटैक आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सलिन के बेटे ने परिवार और स्टाफ सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस स्टाफ और परिजन फतेहाबाद पहुंचे। उनका पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कराया गया।

महम में किया गया अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद सलिन का शव उनके निवास स्थान सैमान चुंगी, महम लाया गया। शाम करीब 7:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीण और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
भिवानी सीआईए स्टाफ के डीएसपी अनूप सिंह ने सलिन को श्रद्धांजलि दी। हरियाणा पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
भाई पूर्व पार्षद, सांसद के ड्राइवर
सलिन पुत्र देवराज जोगी के एक भाई पूर्व पार्षद हैं और सांसद रामचंद्र के ड्राइवर हैं। सलिन के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा एमपीएचडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा बीटेक द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है।
अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा, महम मंडल अध्यक्ष मुकेश खत्री समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। लोगों ने सलिन को श्रद्धांजलि दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


