चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 35.06 लाख पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1129.05 करोड़ रुपये की राशि सीधे DBT के जरिए ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने बाद में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहनों-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये भेजे गए हैं।
अब तक योजना की 11 किस्तों में लाभार्थियों को कुल 2,254 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है।
उद्योगों और गृहिणी योजना के लाभार्थियों को भी राशि
सरकार की ओर से उद्योगों के लिए 20 लाभपात्रों को 153.45 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। वहीं, हर घर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख लाभार्थियों को 19.68 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
इसके अलावा भावांतर भरपाई योजना के तहत 49.89 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।
दयालु स्कीम में 4520 लाभार्थियों को भुगतान
दयालु स्कीम के तहत 4,520 लाभार्थियों के बैंक खातों में 168.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के तहत जारी की गई राशि की जानकारी प्रेस वार्ता में दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



