गुरुग्राम। गुरुग्राम में गुरुवार को दिनदहाड़े बीच बाजार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने युवक के सीने से सटाकर गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई और सड़क पर जाम लग गया।
पल्सर बाइक से आए थे तीन बदमाश
प्रत्यक्ष तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने युवक को निशाना बनाया और सीने से सटाकर गोलियां मार दीं।
वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
गोली लगने के बाद युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



