Assam Election 2026 Congress Star Campaigners: असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपने 40 ‘लड़ाकों’ यानी स्टार प्रचारकों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह सूची केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दी है। इस फेहरिस्त में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के कद्दावर नेता सचिन पायलट का नाम शामिल होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

राजस्थान से ये 4 चेहरे दिखाएंगे दम
बता दें कि राजस्थान से चार बड़े नेताओं को असम में जनसभाएं करने की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने इस बार अनुभव और युवा जोश का एक ऐसा कॉम्बिनेशन तैयार किया है जो असम की सड़कों पर हलचल पैदा कर सके। राजस्थान से चार प्रमुख चेहरों को इस मिशन पर लगाया गया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुराना अनुभव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज भुनाने की तैयारी है।
इनके साथ ही असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी चुनावी रैलियों में हुंकार भरेंगे। बता दें कि विनोद जाखड़ हाल ही में दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुए हैं और उनका सीधा कनेक्शन राजस्थान की छात्र राजनीति से रहा है।
दिग्गजों का जमावड़ा
गौरतलब है कि इस 40 सदस्यीय सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे नाम तो हैं ही साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, सिद्धारमैया, सुखविंदर सिंह सुक्खू, भंवर जितेंद्र सिंह, गौरव गोगोई, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कन्हैया कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी, अलका लांबा, भुपेश बघेल और विनोद जाखड़ सहित 40 नाम शामिल हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ऑरेंज अलर्ट के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
- कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ. मोहन, कहा- उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय आ गया है
- चित्रकूट गैंगरेप केस में बड़ी सफलता: 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक
- Bihar Top News 25 july 2026: सीवान में फायरिंग, छपरा में पुलिस की वैन फूंकी, नदी में डूबने से तीन की मौत

