Assam Election Result 2026 Live: असम में विधानसभा चुनाव हो चुका है. आज राज्य की सियासत के लिए सबसे बड़ा दिन है. राज्य की सभी 126 सीटों पर इस बार एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. असम में अभी तक सामने आए 115 सीटों के शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी गठबंधन 86 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस गठबंधन 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. जबकि 1 पर अन्य ने बढ़त बनाया हुआ है. यानि बीजेपी रुझाने में असम में सरकार बनाने के लिए जरूरी सत्ता का मैजिक नंबर न केवल हासिल कर लिया है बल्कि उसे पार भी कर लिया है.
बात करें गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट की तो यहां पर वोटों की गिनती चल रही है. यह सीट कामरूप मेटोपोलिटन जिले में स्थित है. यह सीट कांग्रेस की सहयोगी पार्टी असम जातीय परिषद (AJP) की Gen Z प्रत्याशी की वजह से चर्चा में है. यहां पर भी भारी वोटिंग हुई है.
गुवाहाटी सेंट्रल सीट जो पहले गुवाहाटी पश्चिम सीट के नाम से जानी जाती थी. मुकाबला बड़ा ही कड़ा होने वाला है. भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से विजय कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा जबकि उनके सामने कांग्रेस गठबंधन की ओर से AJP ने 27 साल की युवा नेता कुंकी चौधरी को मैदान में उतारा है. चुनाव में अनुभवी और नवोदित प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है. गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है.
Gen Z प्रत्याशी कुंकी पर सभी की नजर
Gen Z प्रत्याशी कुंकी ने अभी पिछले साल ही अपनी डिग्री हासिल की है. जबकि उनके सामने मैदान में विजय कुमार गुप्ता लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए है और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. कांग्रेस इस बार चुनाव में 5 अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी है.
कुंकी चौधरी ने विदेश से अपनी पढ़ाई से पूरी की है. पिछले साल ही उन्होंने मास्टर डिग्री (2025) हासिल की. उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैलचर की डिग्री हासिल की, जिसमें उन्होंने फैमिली बिजनेस और एंटरप्रेन्योरशिप में विशेषज्ञता हासिल की.
सीट का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं
उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड सोसाइटी से एजुकेशनल लीडरशिप में मास्टर डिग्री हासिल की. पढ़ाई के साथ-साथ वह पिछले 5-6 सालों से, परिवार द्वारा चलाई जा रही नॉन-प्रॉफिट संस्था के साथ जुड़ी हुई हैं, यह संस्था पूरे असम में कई शिक्षण संस्थानों का प्रबंधन करती है.
गुवाहाटी सेंट्रल सीट ज्यादा पुरानी सीट नहीं है. यह विधानसभा सीट के रूप में 2023 में ही अस्तित्व में आई और यहां पर पहली बार चुनाव कराए जा रहे हैं. यह क्षेत्र लोअर असम के तहत आता है जबकि यह संसदीय सीट गुवाहाटी में पड़ती है. असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें आती हैं और यहां पर साल 2016 से ही बीजेपी की सरकार है.
जानें हाई प्रोफाइल सीटों का हाल
बात करें राज्य के हाई प्रोफाइल सीटों की तो असम में जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं जालुकबारी की तो यहां सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की एकतरफा बढ़त जारी है. इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और हिमंत बिस्वा सरमा यहां से 25 साल से विधायक हैं, लेकिन इस बार नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

