Assam Woman Lawyer Beaten in Delhi: दश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शर्मनाक मामला सामने आया है। दिल्ली में असम की महिला वकील से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने नस्लीय टिप्पणियां भी की। आरोपियों ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के लोग दिल्ली क्यों आते हैं? महिला ने आरोप लगाया कि उसे दिल्ली में ‘बाहरी’ होने के कारण निशाना बनाया गया और नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिला रोती और परेशान नजर आ रही हैं। वीडियो में महिला ने दावा किया कि उनके क्लाइंट के विरोधी पक्ष ने उन्हें इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह दिल्ली में ‘बाहरी’ हैं। महिला वकील ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की गई।

झड़प के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सवाल किया कि पूर्वोत्तर के लोग काम करने के लिए दिल्ली क्यों आते हैं। वीडियो में महिला रोते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी अपील करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहती हैं कि दिल्ली सभी के लिए सुरक्षित है, लेकिन क्या यह दिल्ली की सुरक्षा है, जहां पुरुषों का एक समूह महिला वकील को निशाना बनाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे का भी जिक्र करते हुए सवाल किया कि अगर इस तरह की घटना होती है तो बेटियां कैसे पढ़ेंगी।

पुलिस ने क्या कहा मामले को लेकर

मामले में पुलिस ने बताया कि महिला वकील संपत्ति विवाद में शामिल ‘डॉलर बाबा’ नाम के व्यक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। दोनों पक्षों के बीच प्रसाद नगर इलाके की एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा रही है। वहीं, संपत्ति विवाद में शामिल दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m