शरद पाठक, छिंदवाड़ा। हर्रई जागीर में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में पूर्व सांसद नकुलनाथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
READ MORE: Gwalior Truck Accident: ग्वालियर हादसे पर गरमाई सियासत, पीसी शर्मा बोले- ‘जिम्मेदारों पर दर्ज हो हत्या का केस’; बीजेपी का पलटवार
नकुलनाथ ने अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीती रात कांग्रेस कार्यकर्ता को रास्ते में रोककर जबरन विधायक के निवास ले जाया गया। वहां उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीनकर गाली-गलौज भरे संदेश भेजे गए।
READ MORE: झुग्गी की सड़क बनी रैंप, साधारण वीडियो ने बदली जिंदगी! पुराने कपड़ों में मॉडलिंग कर रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं भोपाल की प्रीति प्रजापति
ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व सांसद ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि तीन दिनों के भीतर दोषियों पर उचित व कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ नेता और आक्रोशित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

