BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन ओपन सेशन में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छोटे उद्यमों को नॉलेज, फाइनेंस और नए मार्केट से जोड़ने के लिए ब्रिक्स MSME कोऑपरेशन पोर्टल की पहल की गई है. पीएम ने दुनिया के शीर्ष नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को मां का दर्जा दिया गया है, और हमारी यही मान्यता रही है कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विकल्प नहीं बल्कि पूरक हैं.
भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस बड़े आयोजन में ब्रिक्स देशों के शीर्ष नेता और खास मेहमान एक मंच पर जुटे हैं. इस अहम बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका, ईरान व मिस्र के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस महासम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन वैश्विक विकास, नवाचार, सतत विकास और भविष्य की चुनौतियों पर व्यापक मंथन हुआ. शिखर सम्मेलन के मुख्य ओपन सेशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण वैश्विक पहलों की रूपरेखा रखी.
पीएम मोदी ने वैश्विक लीडर्स को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स की बढ़ती ताकत, आकर्षण और अभूतपूर्व विश्वास इस बात का प्रमाण है कि आज ये सभागार अलग-अलग महाद्वीपों, संस्कृतियों और विकास यात्राओं को एक साथ जोड़ रहा है.
शिखर सम्मेलन के मुख्य ओपन सेशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण वैश्विक पहलों की रूपरेखा रखी. पीएम मोदी ने कहा कि आज के टर कनेक्टर वर्ल्ड में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता. इसलिए हमले ब्रिक्स समूह में लचीलापन बढ़ाने पर विशेष बल दिया है.
आज होने वाले इस ओपन सेशन का थीम रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी: शेपिंग द फ्यूचर फॉर इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ रखा गया है. उन्होंने कहा कि डिजिटल कृषि पर आधारित ब्रिक्स नेटवर्क और एआई, जियोस्पेशियल तकनीक को किसानों की वास्तविक जरूरतों के साथ जोड़ने से कृषि क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



