रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है. रूस ने शनिवार को यूक्रेन के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए. इन हमलों में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. इन हमलों में रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है. यूक्रेन भी रूस के ठिकानों पर हमले कर रहा है.
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार साल से जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले कुछ समय से यूक्रेन में नागरिकों पर हमलों का असर बढ़ता जा रहा है और रूस ने बिजली संयंत्रों समेत अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना तेज कर दिया है.
रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही देश भर में आवासीय इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.
रूस ने शनिवार सुबह से करीब 500 ड्रोन के जरिए अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया. यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा कि रूस ने आज सुबह से ही यूक्रेनी ठिकानों के खिलाफ लगभग 500 ड्रोन तैनात किए हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूस उन जगहों को तबाह करने की कोशिश कर रहा है, जो यूक्रेन को युद्ध के हालात से निपटने में मदद कर सकती हैं.
डोनेट्स्क क्षेत्र के प्रमुख शहर क्रामाटोर्स्क में भी रूसी हमलों ने भारी तबाही मचाई. नगर परिषद के मुताबिक करीब 90 मिनट के भीतर निजी कारों को निशाना बनाकर किए गए तीन अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए.
ज़ेलेंस्की का आरोप है कि रूस अब युद्ध को सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं रख रहा, बल्कि यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और जरूरी ढांचे को भी निशाना बना रहा है.
यूक्रेनी सेना के मुताबिक, उसने रूस को करारा जवाब देते हुए उसके समारा क्षेत्र के तोग्लियाटी में सिंथेटिक रबर बनाने वाली एक बड़ी औद्योगिक इकाई को निशाना बनाया. हमले के बाद वहां आग लग गई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



