बंगाल में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज चुका है, जिसे लेकर नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है. नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दिया है. TMC के ऋतब्रत बनर्जी गुट ने शनिवार को कहा कि अगर ममता बनर्जी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव लड़ने का फैसला करती हैं, तो वह अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे.

रीताब्रत बनर्जी ने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका गुट चाहता है कि पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर विधानसभा में लौटें.

TMC सिंबल विवाद के बीच नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर टीएमसी के बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. रीताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का कहना है कि उन्होंने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का नाम लगभग तय कर लिया है, इसके बावजूद, अगर घोषणा के बाद भी ममता बनर्जी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करती हैं, तो हम उनके समर्थन में अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे.

रीताब्रत बनर्जी ने कहा कि उनका गुट चाहता है कि पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर विधानसभा में लौटें. 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हार का सामना करना पड़ा था.

रीताब्रत ने पूर्व मुख्यमंत्री के चुनावी इतिहास पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि ममता बनर्जी ने कभी सीधा विधानसभा चुनाव नहीं जीता और वह पहले भी उपचुनावों के रास्ते ही सदन में पहुंची हैं.

ये सारी बातें ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC और ऋतब्रत गुट के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आईं. निर्वाचन आयोग दोनों पक्षों के दावों पर सुनवाई कर रहा है, क्योंकि राज्य में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m